फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Thu, 19 May 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
मृतक की लाश देख रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बुधवार को नानकमत्ता थाना क्षेत्र के कैथुलिया गांव निवासी गुरचरन सिंह (35) पुत्र ठाकुर सिंह अपनी बाइक (यूके06-एए-4417) लेकर घर से रुद्रपुर दवाई लेने जा रहा था। जैसे ही वह सितारगंज अमरिया चौराहे के पास पहुंचा। तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरचरन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल में ही परिजन विलखने लगे। 
विज्ञापन


पत्नी बलविंदर कौर, बेटे अमनजीत सिंह (15) और बेटी जोत कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक को टक्कर मारकर फरार वाहन ट्राला बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें