फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच जमकर फायिरंग एक की मौत

Fri, 02 Oct 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग गाड़ियों में सवार होकर भाग गये। सूचना पर बेरिया दौलत पुलिस चौकी इंचार्ज अंबीराम आर्य ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर है। ग्रामीणों के अनुसार दस राउंड गोली चली है। जिससे गांव में दहशत फैल गई। गांव में पुलिस बल तैनात।  
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देर शाम गांव बेरिया दौलत चौक पर गांव लालपुरी निवासी अवतार सिंह और गांव बेरिया दौलत कृतोवाल फार्म निवासी शमशेर सिंह ऊर्फ सोनू के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक भी आ धमके। इस दौरान दोनों पक्षों से जमकर गाली गलौच, मारपीट हो गई। बताते हैं कि इस दौरान अवतार सिंह पक्ष ने फायरिंग शुरु कर दी। इस बीच पहुंचे संतोख सिंह (40) पुत्र गुरवचन सिंह के पेट में गोली लग गई। उसे अचेत अवस्था में सीएचसी बाजपुर लाया गया जंहा डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही मृतक के परिजन और दर्जामंत्री जितेंद्र शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह संधू सहित अन्य लोगों  की अस्पताल में भीड़ लग गई। केलाखेड़ा थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अवतार सिंह, रतन सिंह, गुरदीप सिंह, प्रदीप सहित पांच नाम सामने आये हैं। आरोपियों के घरों दबिश दी गई है। सूत्र बताते हैं कि घटना स्थल से पुलिस को खोखे और तमंचा मिला है। हालांकि पुलिस ने बरामदगी से इनकार किया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नही हुई थी।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें