फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोंगी बाबा ने इलाज के बहाने की महिला से छेड़छाड़

Mon, 02 Feb 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दिनेशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के बहाने ढोंगी बाबा ने एक महिला से छेड़छाड़ की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी बाबा को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


शहर निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसके पांच वर्ष के पुत्र को गंभीर बीमारी है। ग्रामीणों ने उसे बताया कि पश्चिम बंगाल के बोगला राणघाट जिला नदिया निवासी बाबा माधम मंडल पिछले कई महीनों से नगर के वार्ड एक गांधीनगर में  किराए के मकान में रहकर जड़ी बूटियों से लोगों के जटिल रोगों का इलाज कर रहा है। इस पर वह शनिवार शाम को अपने बेटे को लेकर चाची के साथ बाबा के पास गई।
विज्ञापन


बाबा ने उसे बच्चे की बीमारी को ठीक करने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि बाबा ने उस पर संकट की बात कही और आसन लगाने की बात कहकर उसकी चाची और बेटे को कमरे से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि दरवाजा बंद करते ही बाबा ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो बाबा ने जुबान खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस ने धारा 354 क, 506 के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें