फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर हमला, लाइसेंसी पिस्टल छीनी

Sun, 01 Apr 2018 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, किच्छा
विज्ञापन
बदमाश्ाी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
आजाद नगर के ग्राम प्रधान से ट्रक चालक और उसके साथियों ने जमकर मारपीट कर दी। प्रधान ने बचाव में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग की तो हमलावर उनसे पिस्टल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पिस्टल बरामद कर ली है। 
विज्ञापन

आजाद नगर के प्रधान राजकुमार कोली शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपने घर जा रहे थे। प्रधान के अनुसार अंबेडकर चौक के पास वे सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक ट्रक चालक ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया। प्रधान ने जब विरोध जताया तो चालक, परिचालक और दो अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। प्रधान ने किसी तरह एक होटल में छिपकर जान बचाई। प्रधान ने बताया कि आत्मरक्षा के लिए जब उन्होंने हवाई फायर किया तो आरोपी उनकी पिस्टल छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान को अस्पताल पहुंचाया और हमलावरों की खोज की। कोतवाल मोहन चंद पांडे ने बताया रात में ही दो हमलावरों को मय पिस्टल हिरासत में ले लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। इधर, देर रात अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद प्रधान को डाक्टरों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी में इलाज कराने के बाद प्रधान शनिवार दोपहर को किच्छा अस्पताल में एक बार फिर भर्ती कराए गए। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें