फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर को पिकप ने रौंदा, मौत

Fri, 22 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
प्रोफेसर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बिलासपुर रोड पर स्कूटी सवार असिस्टेंट प्रोफेसर को पीछे से आ रही पिकप ने रौंद डाला। मृतक की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। हादसे के बाद भाग रहे चालक को वाहन सहित रुद्रबिलास चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


मूलरूप से ग्राम मरवतिया उमरिया बस्ती यूपी निवासी आशुतोष कुमार मिश्रा (31) पुत्र गजाधर नाथ मिश्रा सिंह कालोनी में किराए पर रहते थे। वह बिलासपुर रोड स्थित अपेक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर थे। 

बृहस्पतिवार की सुबह वह इंस्टीट्यूट आए थे, लेकिन केबिन की चाबी घर पर छूटने के कारण उसे लेने के लिए स्कूटी से जा रहे थे। डिग्री कॉलेज के पास पीछे से आ रही पिकप यूपी22टी7087 ने स्कूटी को टक्कर मारी और जमीन पर गिरे आशुतोष को कुचल दिया। 
विज्ञापन


गंभीर हालत में उन्हें नजदीक के ही प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सहित बड़ी संख्या में स्टाफ अस्पताल पहुंच गया। 

डायरेक्टर डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि मृतक आशुतोष की बीते 12 फरवरी को शादी हुई थी। घटना की सूचना मृतक के पिता और भाई को दे दी गई है। घटना के बाद भाग रहे पिकप के चालक को रुद्रबिलास चौकी पुलिस ने पकड़ लिया है। एसआई केएस चन्याल ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान
रुद्रपुर। असिस्टेंट प्रोफेसर आशुतोष सिंह चाबी लाने की जल्दबाजी में हेलमेट लगाना भूल गए। यही भूल उनके लिए जानलेवा साबित हुई। यदि उन्होंने सिर पर हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। हेलमेट नहीं होने से उनके सिर पर गहरी चोट लगी थी। लाइब्रेरियन सुनील पंत ने बताया कि घटना के समय आशुतोष सिर पर हेलमेट नहीं पहने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें