फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के बहाने महिला से दुराचार करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार 

Tue, 28 May 2019 11:54 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
marital rape - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

क्षेत्र में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर ने क्षेत्र की एक महिला का इलाज करने के नाम पर उसके साथ दुराचार किया। महिला के विरोध करने पर डॉक्टर ने महिला की अश्लील फोटो भी वायरल कर दी। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि महिला की तहरीर पर डॉ. इकबाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन


क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के अनुसार वह कुछ समय पहले से यहां अपने मायके में रह रही है। मायके पक्ष के लोगों को किसी भी तरह से स्वास्थ्य की परेशानी होने पर वह मोहल्ले में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर इकबाल हुसैन से इलाज कराते हैं। इसके चलते वह भी कुछ समय पहले इकबाल के क्लीनिक पर इलाज कराने पहुंची थी।

महिला का आरोप है कि डॉ. इकबाल उसे इंजेक्शन लगाने के बहाने क्लीनिक में लगे पर्दे के पीछे ले गया और वहां उसकी अश्लील तस्वीरें मोबाइल से खींच ली। इसके बाद इकबाल ने उसे खाने के लिए दवा दी, जिससे वह बेहोश हो गई। इकबाल ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुराचार किया। इसके कुछ दिन बाद इकबाल ने उसे उसकी अश्लील फोटो दिखाई और संबंध बनाने का दबाव डाला। इनकार करने पर इकबाल ने उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें