ससुराल से बहन लापता होने के बाद ससुरालियों ने उसके भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक ने ससुरालियों पर बहन को गायब करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। 108 एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संजयनगर खेड़ा निवासी जीवन विश्वास की बहन शिल्पी का विवाह कुछ समय पहले जाफरपुर निवासी मिलन सरकार के साथ हुआ था। आरोप है कि मिलन ने तीन चार दिन पहले बहन शिल्पी को कहीं गायब कर दिया, जिसकी तहरीर जीवन ने दिनेशपुर थाने में दी और पुलिस ने पूछताछ के लिए मिलन को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार सुबह जीवन लापता शिल्पी की खोजबीन करने उसके ससुराल जाफरपुर पहुंचा तो शिल्पी की सास, दो नंद और एक नन्दोई ने उसे पकड़ लिया। लोहेे की सरिया से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने जिला अस्पताल में जीवन को भर्ती कराया। जीवन के अनुसार उसने शिल्पी की सास, दो नन्द और एक नन्दोई पर शिल्पी को गायब करने के बाद उसके साथ मारपीट करने की तहरीर फिर से पुलिस को सौंप दी है।