फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने निर्मल एकेडमी में फेंके मांस के टुकड़े

Mon, 13 Apr 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने एक बार फिर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया है। उन्होंने भूतबंगला स्थित प्राइवेट स्कूल निर्मल एकेडमी में मांस के टुकड़े फेंक दिए। इससे मौके  पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इससे पहले कि माहौल खराब होता सूचना पर पहुंची पुलिस ने मांस के टुकड़ों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही मौके पर किसी तरह का माहौल खराब न हो, इसके लिए पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

 भूतबंगला निवासी रामपाल सिंह का निर्मल एकेडमी नाम से स्कूल है। जिसमें नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल के दूसरी मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात वह मुख्य गेट बंद कर सोने चले गए। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे जब उठकर बाहर आए तो आंगन में करीब 14 मांस के बड़े-बड़े टुकड़े थे। इसका पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस पर रामपाल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सिटी रमेश चंद्र जोशी, कोतवाल जेसी पाठक, एसएसआई आरसी मखौलिया, रंपुरा चौकी इंचार्ज अशोक धनकड़ पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मौके पर लोगों में आक्रोश देख, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मांस के टुकड़ों को कब्जे में ले लिया और परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। बाद में मौके पर किसी तरह का माहौल खराब न हो, इसके लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सीओ रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि मांस के टुकड़े किस जानवर के थे, इसकी जांच को सैंपल भेजा गया है। साथ ही रामपाल सिंह की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें