फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख का कुत्ता और तीस हजार की बिल्ली चोरी

Wed, 24 May 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में अब वाहनों और घरों में चोरियों के साथ ही पालतू जानवरों को चुराने वाला गिरोह भी सक्रिय हो गया है। एक सप्ताह के भीतर गिरोह ने मेट्रोपोलिस सिटी से एक लाख रुपये का कुत्ता और तीस हजार रुपये की बिल्ली चुराकर लोगों को हैरान कर दिया है। 
विज्ञापन

किच्छा रोड स्थित चंदोला मेडिकल कॉलेज के एमडी डॉ. केसी चंदोला सिडकुल चौकी क्षेत्र स्थित मेट्रोपॉलिस सिटी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। 

डॉ. चंदोला ने शौकिया तौर पर अपने घर पर कुछ समय पूर्व से एक इंपोर्टेड (आयातित) पर्शियन बिल्ली और एक अमेरिकन साइबेरियन कुत्ता पाल रखा था। एक सप्ताह पहले चोरों ने डॉ. चंदोला के घर से उनकी बिल्ली चुरा ली। चंदोला ने उक्त मामले से सिडकुल चौकी पुलिस को अवगत कराया। 

पुलिस उनकी बिल्ली का कुछ पता लगाती इससे पहले ही मंगलवार सुबह किसी ने उनका कुत्ता भी चुरा लिया। चंदोला ने बताया कि साइबेरियन कुत्ते को एक लाख और बिल्ली को तीस हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें