फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान दो लाख रुपये मूल्य की खैर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर कुंडा थाना पुलिस ने करीब दो लाख रुपये मूल्य की खैर की लकड़ी समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से खैर के 30 गिल्टे बरामद कर उसका 26 वन अधिनियम में चालान किया है।
विज्ञापन

कुंडा थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गढ़ीनेगी चौकी प्रभारी विपुल जोशी और पुलिस टीम ने ग्राम दुर्गापुर में वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान स्कार्पियो (यूए06एफ/4949) से खैर के 30 गिल्टे बरामद किए गए। इस पर पुलिस ने बरेली थाना आंवला के ग्राम रसूलाबाद निवासी रामकिशोर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान ग्राम किलावली निवासी उसका साथी दलीप पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसओ ने बताया कि आरोपी आरक्षित वन क्षेत्र से लकड़ी चोरी कर ले जा रहे थे। बरामद खैर की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 26 वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें