फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। विदेश भिजवाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ कर युवकों को फ्लाइट का फर्जी टिकट थमा दी। पीड़ित के पिता ने आईटीआई थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन

वैशाली कालोनी निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि उनका बेटा रामनगर स्थित एक कॉलेज से होटल मैनेजमेंट कर रहा है। जून 2016 में उसकी दोस्ती एक युवक से हुई। युवक ने खुद को जर्मनी का बताया और जॉब लगवाने का झांसा देकर तीन लाख की मांग की। झांसे में आकर युवक ने उसे पहले 75 हजार, दो बार में 50-50 हजार और तीसरी किश्त में सवा लाख रुपये दे दिए। बताया कि इसके बाद आरोपी ने उसे जर्मनी का फर्जी टिकट भेज दिया। जनवरी 2017 में जर्मनी जाने के लिए वह दिल्ली पहुंचा तो उसके टिकट पर कोई फ्लाइट न होने की बात सामने आई। युवक ने आरोपी से संपर्क किया तो उसने फोन नहीं उठाया। ठगी के शिकार युवक के पिता ने आइटीआई पुलिस को मौखिक शिकयत की है। खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें