काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध खनन में लिप्त नौ डंपर व ट्रकों को सीज कर दिया। एसएसआई वीसी रमोला ने बताया कि पुलिस द्वारा स्टेडियम, टांडा तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन दर्जन से अधिक बाइक चालकों का चालान किया गया और कई बाइक सीज की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त नौ डंपरो व ट्रकों को सीज कर दिया। एसएसआई ने बताया कि तौल कांटा कराने पर इन डंपरों में तय मात्रा से अधिक उपखनिज पाया गया। इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर डीएफओ को भेज दी गई है।