फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 पीएसी में रहने वाली महिला ने ससुर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ करने और दुराचार की कोशिश का आरोप लगाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पीएसी कैंपस में परिवार समेत रहने वाली एक महिला ने कुछ समय पूर्व कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया था कि उसका पति पेंटिंग का काम करता है और ससुर वेदप्रकाश सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। आरोप है कि तीन जुलाई की शाम पति किसी काम से बाहर गया था और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका ससुर शराब के नशे में घर पहुंचा और उसे जबरन कमरे में बंद कर दिया। विरोध किया तो उसने कपड़े फाड़ दिये और दुष्कर्म की कोशिश की। इसी बीच उसका पति घर पहुंच गया, तब ससुर ने छोड़ा।

महिला ने पुलिस में शिकायत की बात कहीं तो ससुर ने बेटे और बहू को घर से निकाल दिया। महिला का यह भी आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका ससुर उस पर गलत नजर रखता था और अक्सर शराब पीकर घर में हंगामा करता था।
विज्ञापन


एक माह बाद भी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इस पर मंगलवार को पुलिस ने महिला के साथ दुराचार की कोशिश करने वाले उसके ससुर वेदप्रकाश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें