काशीपुर। सुभाषनगर कॉलोनी निवासी महिला ने आईटीआई थाना पुलिस पर मारपीट करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस उच्चाधिकारियों से मामले में जांच कराए जाने की मांग की है।
सुभाषनगर कॉलोनी निवासी चंपा देवी पत्नी शेर सिंह बताया कि ग्राम दभौरा एहतमाली में उसकी काश्त की भूमि खसरा नंबर 159/3 रकबा 0.324 हेक्टेयर है। उक्त भूमि एनएच 74 में अधिग्रहित करने का कोई नोटिस उसे प्राप्त नहीं हुआ है और न ही उसे उक्त भूमि के संबंध में मुआवजा मिला है।
आरोप है कि 8 जून 2018 को एनएच के अधिकारी व आईटीआई थाने के पुलिस कर्मी उसकी भूमि पर कब्जा करने पहुंच गए, जबकि इस भूमि के संबंध में सिविल न्यायालय में वाद विचाराधीन है। चंपा का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने जेसीबी मशीन के आगे लेटने का झूठा आरोप लगाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
उससे थाने में मारपीट की गई, जिसमें उसे गंभीर चोंटे आई। इस दौरान उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीड़ित महिला ने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो