फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में बीएससी फाइनल के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ग्राम बांसखेड़ा खुर्द निवासी बीएससी फाइनल के एक छात्र की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन


थाना आईटीआई के ग्राम बांसखेड़ा खुर्द निवासी अभिषेक चौहान (26) पुत्र गोपाल सिंह ग्राम रामपुर घोघर स्थित आरएसएम डिग्री कॉलेज में बीएससी का छात्र था। यह क्षेत्र थाना सुरजन नगर जिला रामपुर में आता है। अभिषेक ने इसी वर्ष फाइनल की परीक्षा दी थी। अभिषेक शुक्रवार की शाम अपनी मां से क्रिकेट खेलने की बात कहकर गांव में गया था।

करीब आधे घंटे बाद वह घर पहुंचा तो अचानक उसे उल्टियां होने लगी। देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल को रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसकी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन


पुलिस ने विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। मृतक के परिजनों ने अभिषेक की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर जांच कराए जाने की मांग की है। मृतक के परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें