फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चलती कार से फेंका, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। नगर के मुख्य चौराहे के पास शुक्रवार की देर रात करीब दस बजे चलती कार से अज्ञात बदमाशों ने पीलीभीत निवासी एक व्यक्ति को फेंक दिया।
विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। इससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घायल को लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

सरकारी अस्पताल के डॉ. केसी पंत ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब दस बजे कुछ लोग गंभीर हालत में पीलीभीत के नजीरपुर, बिलासपुर निवासी लेखराज (47) पुत्र हरी लाल को अस्पताल में लेकर आए।
विज्ञापन


बताया कि उसकी जेब में मिले आधार कार्ड आदि से उसकी पहचान हो सकी। बताया गया कि उसे कोई अज्ञात कार से मुख्य चौराहे के पास फेंक गए थे। उसके सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया था और उसका इलाज शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


बताया कि तड़के उसका एक परिचित आया और उसे पीलीभीत के मैंकूलाल अस्पताल में भर्ती कराने की बात कहकर रेफर कराकर साथ ले गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें