रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ क्षेत्र के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर में एक महिला ने बताया था कि दुर्गा मंदिर गली में रहने वाला सुमित रस्तोगी उस पर बुरी नजर रखता है। आरोप था कि सुमित ने उसके बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा।
पुलिस ने कोई कार्रवाई न की तो महिला कोर्ट की शरण में गई। जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।