रुद्रपुर में शस्त्र लाइसेंस बनाने के नाम पर रिश्वत मांगने पर आदर्श कॉलोनी चौकी में तैनात दरोगा को एसएसपी ने लाइनहाजिर कर दिया।
बुधवार देर शाम एसएसपी डा. सदानंद दाते को सूचना मिली कि आदर्श कॉलोनी चौकी में तैनात दरोगा ने असलहे का लाइसेंस बनवाने के नाम पर क्षेत्र के किसी व्यक्ति से लेनदेन की बात की है। छानबीन के बाद दरोगा की पुष्टि चौकी में तैनात एसआई लाल सिंह बोरा के रूप में हुई।
इसके बाद एसएसपी डा. सदानंद दाते ने लाल सिंह बोरा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। कोतवाल तुषार बोरा ने दरोगा को लाइन हाजिर किए जाने की पुष्टि की है।