काशीपुर। बस की चपेट में आकर किशोर की मौत के मामले में मृतक के भाई ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम धनौरी पट्टी निवासी प्रदीप कुमार पुत्र स्व. नरेश कुमार ने कहा है कि दो जुलाई को सुबह करीब छह बजे उसका भाई शंकर बाइक से रामनगर की ओर जा रहा था।
गौशाला मोड़ के पास काशीपुर से नैनीताल की ओर जा रही प्राइवेट बस (संख्या यूके04 पीए/0269) के चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राजकीय चिकित्सालय ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।