फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोऑपरेटिव बैंक में चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
लालपुर। पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर चोरों ने कोऑपरेटिव बैंक में सेंधमारी कर उसके लॉकर को तोड़ने की कोशिश की। लेकिन, चोर उसका लॉक तोड़ने में सफल नहीं हो सके। इस वजह से बड़ी घटना होने से बच गई। सूचना पर पुलिस कर्मियों ने बैंक का मुआयना करने के साथ ही चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक की शाखा में शुक्रवार सुबह जब कर्मचारी बैंक में आए तो पिछले हिस्से की दीवार में बड़ा सा सुराख देखा। उन्होंने स्ट्रांग रूम में स्थित लॉकर जांचा तो उसे तोड़ने की कोशिश की गई थी। चोरों ने लॉकर का एक हत्था तोड़ दिया था, लेकिन दूसरा हत्था नहीं तोड़ पाए थे।

घटना से बैंक कर्मियों में खलबली मच गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना शाखा प्रबंधक प्रदीप चंद को दी। बाद में उनकी सूचना पर पहुंचे एसएसआई मदन मोहन जोशी और चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने शाखा प्रबंधन और कर्मचारियों से पूछताछ की। उन्होंने चोरों द्वारा बैंक में दाखिल होने के लिए बनाए गए सुराख और लॉकर का भी निरीक्षण किया। एसएसआई जोशी ने बताया कि मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


लॉकर में थे 13 लाख रुपये
लालपुर। शाखा प्रबंधक प्रदीप चंद ने बताया कि बृहस्पतिवार को लॉकर में 13 लाख रुपये रखे थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। अन्य दिनों में लॉकर में इससे ज्यादा रकम रहती थी, लेकिन बृहस्पतिवार को ज्यादा देनदारी के कारण 13 लाख रुपये ही बचे थे। उन्होंने कहा कि घटना से लॉकर को और सुरक्षित करने का प्रयास किया जाएगा।

स्ट्रांग रूम में नहीं था सीसीटीवी
लालपुर। ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक में सीसीटीवी लगाए गए हैं। लेकिन, स्ट्रांग रूम में कोई सीसीटीवी नहीं है। अगर वहां कैमरा होता तो चोरों की तस्वीर कैद हो जाती। शाखा प्रबंधक ने कहा कि बैंक को चांदनी चौक मार्केट में शिफ्ट किया जा रहा है। वहां स्ट्रांग रूम में भी सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

चोरी में बच्चा शामिल!
लालपुर। चोरों द्वारा बैंक भवन के पीछे की दीवार में जिस प्रकार का सुराख बनाया गया है, उससे किसी बड़े का भीतर जाना असंभव है। अंदेशा है कि बदमाशों ने चोरी की वारदात के लिए बच्चे का इस्तेमाल किया होगा। उसे ही बैंक का लॉकर तोड़ने के लिए अंदर भेजा गया होगा। शायद यही वजह रही कि लॉकर नहीं टूटने की वजह से बड़ी वारदात होने से बच गई।

जिले में सुरक्षित नहीं बैंक
लालपुर। जिले के बैंक सुरक्षित नहीं है। 11 दिन के भीतर चोरों ने एक और बैंक को निशाना बनाने की कोशिश की। बता दें कि 29-30 जनवरी की रात को खटीमा में भी चोरों ने बैंक में चोरी का प्रयास किया था। तब कांस्टेबल मुकेश वर्मा की दिलेरी के चलते बैंक में चोरी होने से बच गई थी। अब लालपुर में चोरों ने डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक को चोरों ने निशाना बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें