फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने शराब पीने को मना किया तो बेटे ने घर में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। संजय नगर खेड़ा निवासी युवक की मां ने जब उसे पड़ोसी के घर पर बैठकर शराब पीने से मना किया तो गुस्से में आकर उसने अपने घर में रखे कपड़ों में आग लगा दी।
विज्ञापन


गंगापुर रोड निवासी संजीव हलदार पुत्र प्रकाश हलदार ने बताया बृहस्पतिवार रात वह अपने घर पर बैठा था। तभी उसके पड़ोस में रहने वाला युवक उसके घर में आया और शराब पीने की जिद करने लगा। इसी दौरान उसकी मां भी पहुंच गई और शराब पीने से मना करते हुए उसे अपने घर ले गई।

घर पहुंचकर युवक ने अपने कपड़ों में आग लगा दी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। उसके बाद युवक की पिटाई कर दी। इस बीच बीच-बचाव करा रही पड़ोसी महिला चोटिल हो गई। फिलहाल पुलिस को मामले की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें