फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीका की चार कॉलोनियों से महिलाओं से सोने की बालियां छीनने वाले दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं से सोने की बालियां छीनने वाले दो आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चीका में महिलाओं की बालियां छीनने के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने कामयाबी पाई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने चार वारदातों को अंजाम देना कुबूल किया है। दोनों आरोपियों ने हुडा सेक्टर, वकील कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और खेड़ा कॉलोनी चीका में महिलाओं की कानों की बालियां छीनने की वारदात को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों को एक दिन की रिमांड पर लिया है। चीका पुलिस की टीम ने आरोपियों के नाम नरेंद्र कुमार और सुलेंद्र कुमार निवासी संजय बस्ती चीका बताया है। बताया कि, पूछताछ में आरोपियों ने खेड़ा कॉलोनी चीका निवासी विजय कुमार की माता शांति देवी के दोनों कानों से सोने की बालियां झपटने की बात स्वीकार की है। इन बालियों को उन्होंने नरवाना से बरामद कराने की भी बात कही है। इसी प्रकार की 3 अन्य वारदातों को अंजाम देना कुबूला है। आरोपियों द्वारा 20 जून की शाम करीब 6 बजे सुरेश कुमार निवासी चीका अपनी पत्नी रोशनी देवी के कान की बालियां झपटने, वकील कॉलोनी चीका निवासी सलोचना रानी पत्नी लछमन दास की दोनों कानों की सोने की बालियां 6 जुलाई की दोपहर करीब 1 बजे झपटने और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चीका निवासी विवाहिता नीरु बंसल की सास शीला देवी की कानों की बालियां झपटने की भी बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें