फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बदमाशों ने दिया था डकैती को अंजाम

Thu, 12 Jul 2018 11:59 PM IST
धन सिंह बिष्ट रुद्रपुर।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सवा महीने पहले हल्द्वानी और उसके बाद रुद्रपुर की सर्वेश्वरी कॉलोनी में हत्या के बाद हुई डकैती के मामले में आखिरकार दोनों जिलों की संयुक्त पुलिस टीम को सफलता मिल गई है। दोनों ही वारदातों को छह बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था। इसमें पुलिस ने रुद्रपुर के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन यूपी के तीन बदमाश अब भी फरार हैं। शुक्रवार को पुलिस के आला अधिकारी नैनीताल जिले में दोनों वारदातों का खुलासा कर सकते हैं।
बीते पांच जून को हल्द्वानी के बेरीपोखरा में बदमाशों ने कोचिंग संचालक भुवन भट्ट के घर में घुसकर उनकी पत्नी राधा भट्ट की हत्या कर दी और पति को अधमरा करके घर से कीमती सामान समेटकर फरार हो गए थे। ठीक 17 दिन बाद बदमाशों ने रुद्रपुर की गंगापुर रोड स्थित सर्वेश्वरी कॉलोनी निवासी पंकज श्रीवास्तव के घर में धावा बोलकर उनकी पत्नी अपर्णा की हत्या के बाद डकैती को अंजाम दिया। वारदात के तरीकों और जांच में बदमाशों के छैमार होने की पुष्टि होने के बाद उनकी धरपकड़ को कई राज्यों की खाक छानकर सैकड़ों संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस के हाथ वारदातों को अंजाम देने वालों को गिरेबान तक पहुंच गए। सूत्रों की माने तो दोनों वारदातों को छह बदमाशों ने अंजाम दिया था इनमें से तीन बदमाश यूपी और तीन बदमाश यूएसनगर जिले के रुद्रपुर शहर के रहने वाले हैं। इनमें से रुद्रपुर के तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर यूपी के तीन बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों की दबिश जारी है। आईजी पूरन सिंह रावत ने बताया कि डकैती के दोनों मामलों में पुलिस को सफलता मिल गई है। शुक्रवार को नैनीताल में इसका खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन


यूपी के बदमाश हैं सगे भाई
रुद्रपुर। हल्द्वानी और रुद्रपुर में हत्या एवं डकैती को अंजाम देने वाले बदमाशों में फरार चल रहे यूपी के तीन बदमाश सगे भाई हैं। तीनों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है।
विज्ञापन


कोई ठेलीवाला तो कोई बाबा
रुद्रपुर। हत्या और डकैती को अंजाम देने वाले बदमाशों में कोई खाने का ठेला लगाता है तो कोई बाबा के वेश में घर-घर जाकर रेकी करता था। दोनों ही घटनाओं में रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें