फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम हुए चेक से पैसे निकालता युवक धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। कोतवाली क्षेत्र में गुम हुए चेक से पैसे निकालते युवक को खाता धारक ने बैंक में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक के खिलाफ मामला पंजीकृत करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

वार्ड सात निवासी रिजवान खान पुत्र इम्तियाज खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नैनीताल बैंक की चेकबुक से कुछ चेक गुम हो गए थे। गुम हुए चेक से बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति रकम निकालने की कोशिश कर रहा था। इसका पता चलने पर उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रुद्रपुर निवासी मेघराज भटनागर बताया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति द्वारा पहले भी बारह हजार रुपये की रकम निकाली गई है। इम्तियाज ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें