फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा ने लगाया जमीन हड़पने के लिए मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ग्राम फिरोजपुर निवासी प्रीति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 20 मई 2012 को उसका विवाह हुआ था। करीब साढ़े चार साल पूर्व उसके पति की मौत हो गई। उसका चार वर्ष का पुत्र है। आरोप है कि पति के हिस्से की 14 बीघा जमीन को लेकर ससुराली उसे प्रताड़ित कर घर से निकालने की फिराक में है।
विज्ञापन


कहा कि बीती नौ अक्तूबर को ससुरालियों ने उसपर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। दस अक्तूबर को कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ।

13 अक्तूबर को वह किसी काम से काशीपुर आने की तैयारी कर रही थी, तभी ननद ने उसका मोबाइल ले लिया। मोबाइल वापस मांगने पर ननद ने उसके साथ मारपीट की और उसका टीवी सेट जमीन पर दे मारा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें