फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने पर 32 दुकानदारों का चालान

Thu, 18 Jan 2018 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
अ‌त‌िक्रमण्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 बाजार में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। टीम ने कार्रवाई शुरू करने से पहले बाकायदा अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी। उसके बाद चलाए गए अभियान में 32 दुकानदारों और फड़-ठेला व्यापारियों के चालान काटे गए। टीम ने दुकानों के आगे और नालियों के ऊपर हुए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने की चेतावनी दी है। 
रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के चलते लोगों का पैदल चलना तक दूभर हो रहा है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार शिकायत मिलने के बाद बुधवार को मुख्य नगर आयुक्त जयभारत सिंह, एसडीएम रोहित मीणा ने व्यापारियों और पुलिस टीम के साथ अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी। टीम ने विधुवानी मार्केट, गोल मार्केट, गुड़ मंडी, मटके वाली गली होते हुए मुख्य बाजार में व्यापारियों से अपनी दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाने को कहा। दुकानों के आगे अतिक्रमण मिलने पर 32 दुकानदारों और ठेले-फड़ व्यापारियों के चालान काटे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल मार्केट में जाम लगा रहे वाहन के कागजात जब्त
रुद्रपुर। अतिक्रमण हटवाने के दौरान एसडीएम ने गोल मार्केट में सड़क पर खड़े चारपहिया वाहन के कागजात जब्त कर लिए। दुकान के आगे खड़े वाहन से काफी देर से जाम लग रहा था। टीम ने सड़क पर रखे सामान को हटवाते हुए कई व्यापारियों को फटकार भी लगाई। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें