फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी नदी से खनन को लेकर भिड़े दो पक्ष, हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

काशीपुर में कोसी नदी के नूरपुर गांव में खेत से खनन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर रेत से भरी डनलप के टायर पंक्चर कर दिए। एक पक्ष के लोग अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में समझौता होने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नूरपुर गांव के कोसी नदी क्षेत्र में जलप्रवाह से एक खेत का रेत दूसरे व्यक्ति के खेत में आ गया। दूसरा व्यक्ति अपने खेत में आया रेत भैंसा डनलप से लेकर लौट रहा था। इसी दौरान पड़ोसी काश्तकार मौके पर पहुंच गया। वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना पर अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने फायरिंग कर डनलप का टायर पंक्चर कर दिया। इस दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने फोन पर 100 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक बाइक बरामद कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सोमवार शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें