काशीपुर। सड़क दुघर्टना में घायल मुखर्जी नगर निवासी शिक्षक संजय बत्रा का मुरादाबाद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे स्कूल बंद होने के बाद अपनी बुलेट से घर लौट रहे संजय (43) को ढेला पुल के पास अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। निजी अस्पताल से उन्हें मुरादाबाद रेफर किया गया, जहां बृहस्पतिवार सुबह उनका निधन हो गया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वह 1994 में राधे हरि राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ सचिव और राज्य आंदोलनकारी भी रह चुके हैं।