फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में दिखाई गुंडागर्दी, बीए के छात्र को लहूलुहान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसबीएस पीजी कॉलेज में गुंडागर्दी देखने को मिली। बीबीए के छात्र ने बाहरी युवकों के साथ मिलकर बीए के छात्र को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। घायल छात्र ने हमलावर पर छात्रा से छेड़छाड़ करने के विरोध में मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस के साथ ही महाविद्यालय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन


एसबीएस पीजी कॉलेज में बुधवार को प्रयोगात्मक और आंतरिक परीक्षाएं चल रही थीं। इस दौरान बीबीए के एक छात्र ने अपने साथियों के साथ बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र संदीप दिवाकर को पीटकर लहूलुहान कर दिया। कॉलेज स्टाफ के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। संदीप ने ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले आरोपी छात्र ने विज्ञान संकाय की एक छात्रा के साथ छेड़खानी और अश्लील टिप्पणी की थी।

इस पर उसे अन्य छात्रों ने पीटा था। इसी से गुस्साएं उक्त छात्र ने बाहरी युवकों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। प्राचार्य डॉ. गंगा सिंह बिष्ट ने बीबीए के विभागाध्यक्ष डॉ. पीएन तिवारी से घटना की जानकारी ली। बताया कि दोनों छात्रों का पक्ष सुनकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एबीवीपी के जिला संयोजक गोपाल पटेल और नगर उपाध्यक्ष सौरभ राठौर ने कॉलेज प्रशासन से इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। कोतवाल तुषार बोरा ने बताया कि घायल छात्र संदीप की तहरीर मिली है। हालांकि यह आपसी मारपीट का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

मनचलों पर धरपकड़ करेगा छात्रसंघ
छात्रसंघ अध्यक्ष दिलजोत सिंह बाजवा ने कहा कि कॉलेज में बाहरी युवकों का घुसना गंभीर मामला है। बाहरी युवक कॉलेज का माहौल बिगाड़ रहे हैं। अब छात्रसंघ कॉलेज के गेट से प्रवेश करने वाले बाहरी लोगों पर विशेष नजर रखेगा। किसी भी मनचले व्यक्ति के मिलने पर उसे पकड़कर कॉलेज प्रशासन के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें