फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का एक मरीज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। क्षेत्र में एक डेंगू का मरीज मिला है। आरकेपुरम निवासी राकेश नेगी (43) पूर्व सैनिक है। बताया जाता है कि बीते एक सप्ताह से उन्हें बुखार आ रहा था। कई चिकित्सकों को दिखाने के बाद भी जब बुखार सही नहीं हुआ तो उन्होंने ब्लड टेस्ट कराया, जिसमें डेंगू की पुष्टि भी हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि फिलहाल मरीज के स्वास्थ्य में लाभ है। मरीजों के परिजनों ने बताया कि घर के पास ही गेबिया नाला है। साफ-सफाई के अभाव में नाला गंदगी से पटा है। इससे बीमारियां फैल रही है। कई बार मेयर से सफाई को कहा जा चुका है। इसके बावजूद सफाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें