फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान खाली करवाने गये मकान स्वामी के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किराये पर दी गई दुकान खाली करने के लिए कहने पर किरायेदार ने मकान स्वामी और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। दोनों घायलों ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस को मामले की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन



रंपुरा वार्ड नंबर सात निवासी मनोज ने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति को किराये पर दुकान दी है। मनोज का कहना है कि कुछ दिन पहले किरायेदार से दुकान खाली करने को कहा, लेकिन उसने खाली नहीं की।

बुधवार को वह अपनी पत्नी के साथ किरायेदार के पास गया और दुकान खाली करने पर जोर दिया। इस पर किरायेदार ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। शोर मचाने पर लोग जमा हुए तो वे फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें