फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने में चावल नहीं बनाने पर पति ने फोड़ा पत्नी का सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पत्नी द्वारा रात के खाने में चावल ना बनाना एक पति को इस कदर नागवार गुजरा के उसने घर में रखे हथौड़े से पत्नी का सर ही फोड़ डाला। घटना के बाद हमलावर पति मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस को मामले की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


- चावल नहीं बनाने पर पति ने पत्नी का सिर फोड़ा

मूलरूप से जवालपुर बक्सेरिया बदायूं यूपी का रहने वाला विवेक शर्मा शिवनगर वार्ड नंबर दो में रहकर गाड़ी चलाता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे विवेक ने पत्नी पूनम से खाना परोसने को कहा। पूनम ने खाने में बनाई गई रोटी और सब्जी विवेक को परोसी तो खाने में चावल ना होने पर विवेक पूनम पर बरस पड़ा। गुस्से में उसने पूनम की कोई बात नहीं सुनी और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

पूनम और उसके बेटे आयुष ने जब विवेक का विरोध किया तो विवेक ने घर में रखा हथौड़ा पूनम के सिर पर दे मारा, जिससे उसका सिर फट गया। पूनम के बेटे आयुष ने पड़ोसियों को घटना की सूचना दी। पड़ोसियों के आने पर विवेक घबराकर घर से भाग गया। पड़ोसियों ने पूनम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूनम के अनुसार उसने विवेक से आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद से ही विवेक उसके चरित्र पर शक करते हुए उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। मामले में पुलिस को फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें