फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने अवैध खनन करते चार को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आरपीएफ ने रेलवे लाइन किनारे खनन कर रहे लोगों को पकड़कर चालान कर दिया है। कई दिनों से लगातार रेलवे स्टेशन गोट, कटघर मुरादाबाद के पास रेलवे लाइन पर लोगों द्वारा अवैध खनन कर रेत निकालने की शिकायत मिल रही थी, जिस पर गंभीरता दिखाते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने सोमवार सुबह टीम के साथ छापा मारा। मौके पर रेलवे स्टेशन गोट के पास रेलवे लाइन किनारे रेत निकाल रहे चार लोगों को बैलगाड़ी सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों में ग्राम बरवाला कटघर मुरादाबाद निवासी शेखर, फुरकान, ग्राम गोट कटघर निवासी इकरार और नौशे अली हैं। उन्होंने बताया कि चारों को रेलवे कोर्ट बरेली भेजा गया है और बैलगाड़ी ग्राम प्रधान और उनके परिजनों को सौंप दी हैं। रेलवे किनारे से लोगों ने रेत निकालकर जगह-जगह गड्ढे बना दिए है। रेत पटरी किनारे से रेत निकाला जाएगा तो रेलवे के लिए नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में नजर रखी जाएगी। रेलवे संपत्ति को हानि पहुंचाने वालों को बख्सा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें