फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन के आगे कूदा वृद्ध, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शांतिपुरी। नगला रेलवे स्टेशन पर वृद्ध ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया। यात्रियों और रेलवे कर्मियों ने तुरंत उसे रेलवे ट्रैक से खींच लिया। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परसिया जिला गोरखपुर निवासी प्रेम सागर (68) पुत्र सोनू सागर पिछले कुछ दिन से नगला रेलवे माल गोदाम के समीप अपने समधी मुन्नी लाल के यहां रह रहा था। प्रेम सागर की रिश्तेदार चंपा देवी ने बताया कि सोमवार को प्रेम सागर मानसिक तनाव में था। सोमवार की सुबह आठ बजे से वह रेलवे स्टेशन पर ही टहल रहा था। इस बीच सवा दस बजे हल्द्वानी से बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन नगला स्टेशन से चली तो प्रेम सागर ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मियों ने वृद्ध को ट्रेन के आगे कूदते देख तुरंत चालक को ट्रेन रोकने का इशारा किया और वृद्ध को खींच लिया। इससे उसकी जान बच गई। प्रेम सागर के सिर और मुंह पर चोट आई हैं। रेलवे कर्मियों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। बाद में परिजन उसे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रेम सागर पंतनगर बेनी फार्म में कार्यरत था। वह तीन साल पहले रिटायर होकर घर चला गया था। वह यूको बैंक पंतनगर से पेंशन लेने के लिए अपने रिश्तेदार मुन्नी लाल के घर आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें