फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईयू का दरोगा बनकर दुकानदारों को ठगा, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर में खुद को एलआईयू का दरोगा बताकर एक व्यक्ति ने नौकरी लगवाने के नाम पर कई दुकानदारों से हजारों रुपये की ठगी कर ली। मामले में दर्जनभर से अधिक दुकानदारों और ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीमावर्ती ग्राम मस्तल्लीपुर थाना ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) निवासी मोहसिन अली पुत्र इकबाल हुसैन ने बुधवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि नादेही रोड पर उसकी शीशे की दुकान है। दिसंबर 2017 को उसकी दुकान पर सोनू निवासी ग्राम कासमपुर आया। उसने कमर में पिस्टल लगा रखी थी। खुद को एलआईयू का दरोगा बताकर कहा कि उसकी अभी अभी इस शहर में तैनाती हुई है। एंबुलेंस के संचालन के लिए कुछ लोगों की भर्ती होनी है और वह नौकरी लगवा सकता है। उसने झांसा देकर नौकरी लगाने के नाम पर उससे 15 हजार रुपये ले लिए। इसी तरह इसी गांव के निवासी मुजीर पुत्र हनीफ से भी आपात एंबुलेंस पर नौकरी लगवाने के लिए 15 हजार रुपये लिए। इसके अलावा ग्राम अमियावाले के शफीक अहमद, शमीम अहमद आदि दुकानदारों को पिस्टल दिखा और वर्दी का रौब जमाकर हजारों का सामान ले लिया। पीड़ित के साथ दर्जन भर से अधिक दुकानदारों और ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर फर्जी एलआईयू दरोगा के आतंक से निजात दिलाए जाने, उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें