फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार दो, धाराएं कम करा दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। मोहल्ला भूपसिंह निवासी महेंद्र सिंह और शंकर सिंह ने कहा कि आठ अप्रैल को उनके पुत्रों को पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने अगले दिन उन्हें जेल भेज दिया। आरोप है कि मोहल्ला जुलाहान निवासी बिजली मैकेनिक कोतवाली परिसर में रह रहे पुलिस कर्मियों को वहां लाइट ठीक करने जाता है।
विज्ञापन


उसने 10-10 हजार रुपये देने पर बेटों की धाराएं खत्म कराने और 5-5 हजार रुपये देने पर धाराएं कम कराने की बात कही। इस पर उन्होंने ढाई हजार रुपये ब्याज पर लाकर मैकेनिक को दे दिए। पुलिस द्वारा आरोपियों का चालान करने पर जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो मैकेनिक ने उन्हें धमकी देकर भगा दिया। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि मामला गंभीर है। पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद मामला सत्य पाए जाने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें