फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ-सौ ग्राम चरस समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर पुलिस ने सौ-सौ ग्राम चरस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनकी सरगना पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। इसके अलावा पुलिस ने अवैध शराब व कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर तीन लोगों को धर दबोचा।
विज्ञापन

एक सूचना के आधार पर बांसफोड़ान चौकी में तैनात एसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, राजकुमार व प्रहलाद आदि ने घेराबंदी कर नया ढेला पुल के पास से दो व्यक्तियों को सौ-सौ ग्राम चरस के साथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी कुंडा थाने के ग्राम टीला निवासी श्याम सिंह और वीरेंद्र कुमार हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें चरस की सप्लाई थाना रामनगर के ग्राम मालधन चौड़ निवासी एक तस्कर करता है। पुलिस ने तस्कर की तलाश में दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। इसके अलावा पुलिस ने 30 पाउच देशी शराब के साथ मोहल्ला खालसा निवासी चन्नी को गिरफ्तार किया है। इधर, पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर ग्राम रम्पुरा निवासी दीपक उर्फ साबी और टांडा उज्जैन निवासी राजू को भी शराब के मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें