फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव फैक्ट्री गेट पर रखकर ग्रामीणों ने किया धरना- प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मोनू की मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में ढकिया गुलाबों के ग्रामीणों ने महुआखेड़ागंज स्थित एक फैक्ट्री गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। देर रात तक लोग मृतक के शव के साथ फैक्ट्री गेट पर जमे हुए थे।
विज्ञापन


ग्राम ढकिया गुलाबो निवासी मोनू (20) पुत्र हरिशंकर महुआखेड़ागंज स्थित एक फैक्ट्री में ठेकेदार के अधीन कार्य करता था। सोमवार की सुबह वह साइकिल से ड्यूटी करने गया था। मंगलवार शाम उसका शव अलीगंज रोड पर साउथ सिटी के पास पड़ा मिला। मृतक के पास मिले कार्ड पर लिखे मोबाइल नंबर पर पुलिस ने सूचना दी। यह नंबर गजरौला निवासी उसके जीजा अमरपाल का है।

अमरपाल ने अपने ससुर को इस बारे में जानकारी दी। मृतक के परिवार वालों और ग्रामीणों ने उसकी हत्या किए जाने का संदेह व्यक्त करते हुए मंगलवार रात पैगा चौकी का घेराव किया था। हत्या की आशंका को देखते हुए मृतक का पोस्टमार्टम चिकित्सक पैनल से कराया गया। मृतक के पिता का कहना था कि पुत्र के घर न लौटने पर उसने ठेकेदार को दस से अधिक बार फोन किया। लेकिन वह हर बार गोलमोल जबाव देता रहा। पिता का आरोप है कि हत्या के बाद उसके शव को फेंका गया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की शाम ग्रामीण उसका शव लेकर महुआखेड़ागंज स्थित एक फैक्ट्री पहुंच गए। जहां उन्होंने गेट पर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। धरने प्रदर्शन के बीच देर रात तक फैक्ट्री प्रबंधन के साथ उनकी वार्ता जारी थी। उधर, पैगा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त फैक्ट्री के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की। जिसमें सोमवार की शाम करीब सवा सात बजे मोनू फैक्ट्री गेट से बाहर निकलता दिखाई पड़ रहा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान घटना फैक्ट्री परिसर में होना नहीं पायी गई।
कोट....
मोनू की हत्या की आशंका को देखते हुए उसके शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट दुर्घटना में मौत की ओर इशारा कर रही है। इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. जगदीश चंद्र, एएसपी काशीपुर।
---------
फोटो लाइन.... 13केएसपी 10पी- मृतक मोनू का फाइल फोटो।
11पी-महुआखेड़ा गंज में फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें