सुल्तानपुर पट्टी। पुलिस ने छापेमारी कर अवैध खनन से भरी चार बैलगाड़ी जब्त कर लीं।
नगर के मुख्य बाजार से होकर खनन से भरी दर्जनों बैलगाड़ियां गुजरती हैं। इससे नगर की नालियों पर लोहे के जाल टूट गए हैं। झटकों की वजह से नालियों में उपखनिज गिरने से नालियां चोक हो गईं और सड़कों पर पानी बहने लगा।
ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह अधिकारी ने टीम के साथ छापामारी कर उत्तर प्रदेश सीमा से रोजाना मुख्य बाजार होकर स्टोन क्रेशरों पर जाने वाली अवैध खनन से भरी चार बैल गाड़ियों को पकड़ लिया और बैलगाड़ी मालिकों का चालान कर दिया। ब्यूरो