फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये, जेवर के साथ अलमारी भी उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। चोरों ने कुंडा के ग्राम टीला के एक घर से नकदी, जेवर और जरूरी दस्तावेज के साथ ही तीन फुट की अलमारी चुरा ली। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थाना कुंडा के ग्राम टीला मंझरा निवासी त्रिलोक सिंह पुत्र चैन सिंह 28 जनवरी को एक विवाह समारोह में शामिल होने पंजाब के फागूवाला गए थे। घर पर उनके पिता थे।

पांच फरवरी को घर वापस लौटे तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखी तीन फुट की अलमारी गायब थी। बताया कि अलमारी में एक लाख रुपये की नकदी, चार तोले सोने के जेवर, बैंक की चेकबुक, पेन कार्ड, वोटर आईडी, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे। कहा कि कमरे में कुछ दस्तावेज फैले पड़े थे, जिन पर चोरों द्वारा पानी डाला गया था।
विज्ञापन


इससे प्रतीत होता है कि किसी ने घटना को रंजिशन अंजाम दिया है। सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को परिजन ग्रामीणों के साथ सीओ राजेश भट्ट से मिले। इसके बाद पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ से मिलने वालों में त्रिलोक सिंह, अमित शर्मा, जसवीर सिंह, मक्खन सिंह, जगजीत सिंह, कमल सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें