फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को मारपीट कर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पीटकर पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को कैराना क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी महिला ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब 15 वर्ष पूर्व ग्राम तितरवाड़ा निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करने लगे। बाद में उस पर मायके से चार लाख रुपये लाने का दबाव बनाया गया। उसने विरोध किया, तो मारपीट की गई। इसके चलते बिरादरी के लोगों ने कई बार पंचायतें की, जिसके बाद वह ससुराल में रह रही थी। आरोप है कि दो दिन पूर्व ही आरोपी पति ने उसे तलाक की धमकी दे डाली और मारपीट करके घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपी पति और ससुरालियों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बहला फुसलाकर महिला का अपहरण
कैराना। क्षेत्र के एक गांव से तीन बच्चों की मां को गांव का ही युवक बहला फुसलाकर ले गया। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को उसने कैराना थाने पहुंचकर तहरीर दी और बताया कि सोमवार रात पड़ोसी युवक उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश करने पर भी उनका कुछ पता नहीं चला। पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें