फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोमंजिला मकान में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर के मोहल्ला काजीबाग स्थित एक दोमंजिला मकान में अचानक आग लग गई। घनी बस्ती में स्थित उक्त मकान में आग लगने से लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत से आग की लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन

काजीबाग में हाइडिल से कुछ दूरी पर इस्माइल पुत्र छोटे का दोमंजिला मकान है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे मकान के एक हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते मकान से आग की लपटें उठने लगी।
सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी आरसी शर्मा ने बताया कि घर में रखे उपलों के आग पकड़ लेने से स्थिति खराब हुई थी। आग लगने से घर में रखा राशन, कपड़े व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें