फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने उड़ाए 46 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम बहरा निवासी इस्लाम अली का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने 46 हजार निकाल लिया।
विज्ञापन

इस्लाम युनियन बैंक की शाखा सिंगरामऊ का खाताधारक है। 20 दिसम्बर को कस्बे के घनश्यामपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। मशीन में कार्ड डाला लेकिन रुपया नहीं निकला। इसी दौरान बगल में खड़े दो युवकों ने अपना रुपया निकालने के बहाने कार्ड बदल लिया। इसके बाद धनियामऊ यूबीआई के एटीएम से पांच बार में 46 हजार रुपये निकाल लिया। रात में बारह बजे जब मोबाइल पर मैसेज आया तो उनके होश उड़ गये। अगले दिन इस्लाम ने बैंक अधिकारियों व पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें