फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप से आई सूदखोरी की शिकायत, कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सूदखोरों द्वारा उत्पीड़न को लेकर पुलिस हरकत में आई तो त्रस्त लोगों ने भी आवाज उठानी शुरू की है। एसएसपी ने व्हाट्स एप नंबर पर आई दो तहरीरों को जांच के लिए कोतवाली पुलिस को भेजा है। हालांकि लोग शिकायतों की एवज में नाम उजागर नहीं करने की गुुजारिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला ने सूदखोरों के काले धंधे और कर्जदारों के उत्पीड़न को बयां करती रिपोर्टें प्रकाशित की तो सूदखोरों में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए व्हाट्स एप नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराने की अपील की थी। दो दिन में व्हाट्स एप पर 15 लोगों ने सूदखोरों के उत्पीड़न की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

किच्छा के एक व्यक्ति ने सूदखोर पर 25 लाख रुपयों से अधिक का कर्ज बांटने और वसूलने के लिए कर्जदारों को प्रताड़ित करने की शिकायत की है। इसके अलावा रुद्रपुर से एक महिला सूदखोर सहित दो लोगों के खिलाफ व्हाट्स एप पर तहरीर अपलोड की गई है। हालांकि अभी भी लोग सूदखोरों के खिलाफ खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि दो लोगों ने सूदखोरों के खिलाफ व्हाट्स एप पर तहरीर अपलोड की है।
विज्ञापन


इसका प्रिंट निकालकर कोतवाली पुलिस को जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्जा चुकाने के बाद अगर कोई जबरन रुपये वसूलने के लिए दबाव बनाता है तो वह उत्पीड़न की श्रेणी में आता है। सूदखोरी से प्रताड़ित लोग अपना नाम गोपनीय रखकर भी सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें