फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोस में पंखे के कुंदे से लटका मिला मदरसे का छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। जम्मू-कश्मीर से दीनी तालीम हासिल करने आया एक युवक की अपने शिष्य के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के कुंडे से लटका मिला। सूचना पर मदरसे के छात्र उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मृतक के गले में नीले निशान पाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के बारामूला निवासी मोहम्मद एजाज (22) पुत्र गुलाम नबी करीब चार साल पूर्व मोहल्ला छीपियान स्थित जामा मस्जिद के मदरसा बदरूल उलूम में दीनी तालीम के लिए आया था। वह मदरसे में रहकर आलिम का कोर्स कर रहा था। इसी साल उसकी फरागत होनी थी। इसके अलावा वह दूसरे बच्चों को भी घर-घर जाकर तालीम देता था। मदरसे के पड़ोस में रहने वाले शेरू के बच्चे भी एजाज से पढ़ते थे।

मंगलवार की शाम शेरू के घर में एजाज छत की कड़ी में दुपट्टे से लटका मिला। यह देखकर शेरू की पत्नी घबरा गई। उसने एजाज को नीचे उतारा और पास स्थित एक प्राईवेट चिकित्सक को दिखाया। इस सूचना से मदरसे के छात्रों में हड़कंप मच गया। साथी उसे संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर कोतवाल अबुल कलाम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के गले पर नीले निशान पाए गए है। कोतवाल ने घटना के बाबत शेरू, उसकी पत्नी व बेटी से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें