फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल की बंद फैक्ट्री में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल सेक्टर नौ में कई वर्षों से बंद पड़ी फैक्ट्री में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। दमकल के दो वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ने चोरी छुपे फैक्ट्री में आग लगा दी। एक सप्ताह पहले भी फैक्ट्री में आग लगा दी गई थी।
विज्ञापन

सिडकुल सेक्टर नौ स्थित पूर्ति टेक्सटाइल कंपनी करीब तीन साल से बंद पड़ी है। सोमवार दोपहर फैक्ट्री के पास स्थित सड़क पर चल रहे कुछ राहगीरों ने फैक्ट्री के दुमंजिले भवन से धुंआ उठता देख आसपास की फैक्ट्री वालों के साथ ही दमकल विभाग को मामले की सूचना दी। मौके पर सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर के नेतृत्व में पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने दो दमकल वाहनों की मदद से आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया जिससे आसपास की अन्य फैक्ट्रियां आग की चपेट में आने से बच गई। दमकल विभाग के अनुसार घटनास्थल पर बिखरे तेल को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ने जानबूझ कर फैक्ट्री में आग लगाई है। एक सप्ताह भर पूर्व भी फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के दौरान दमकल विभाग को मौके से कपड़े की बनाई हुई मसाल मिली थी जिससे स्पष्ट हो रहा था कि बंद पड़ी कंपनी में किसी ने जबरन आग लगाई है। आग से फैक्ट्री में रखी पुरानी मशीनें, कबाड़ का सामान आदि जला है। कंपनी मालिक या प्रंबधन के मौके पर मौजूद नहीं होने से दमकल विभाग फिलहाल नुकसान का आंकलन नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें