फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड व अन्य के खिलाफ राष्ट्रीय अखंडता को प्रभावित करने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल के सुरक्षा कर्मी द्वारा ड्यूटी के दौरान टी-शर्ट पर कथित रूप से खालिस्तान समर्थक आतंकवादी का फोटो लगाकर उसे महिमामंडित करने के मामले में जांच पूरी हो गई है। पुलिस ने मोहल्ला पक्काकोट निवासी एक व्यक्ति व अन्य के खिलाफ राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत सुरक्षा कर्मी बीती 27 जुलाई को कथित रूप से खालिस्तान समर्थक आतंकवादी का फोटो लगी टी-शर्ट पहनकर आया था, जिसे लेकर अस्पताल संचालक से उसका विवाद हो गया था। बाद में यह मामला पंचायत में निपट गया। यह प्रकरण अखबारों में प्रकाशित होने पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर मामले की जांच की। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जयपाल सिंह चौहान ने कोतवाली में आरोपी पक्काकोट निवासी हरदीप सिंह पुत्र सतनाम सिंह व अन्य के खिलाफ राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के आरोप में धारा 153ख के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें