फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ करता था कुकर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक कृत्य (कुकर्म) का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार को दी तहरीर में पीड़ित ने कहा कि पांच साल पहले यूपी के पीलीभीत जिले के एक गांव निवासी युवक से उसकी शादी हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से वह उसे पीटता था और उसका उत्पीड़न कर यातनाएं देता था। यहां तक की पति चरित्र पर भी शक करता था और बाद-बार उसे यह कहकर मायके छोड़ जाता था कि वह दिल्ली जा रहा है, लेकिन जाता नहीं था। आरोप है कि उसने दूसरी शादी भी कर ली है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 377, 494, 498 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सुरजीत ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें