फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीट वाचर हत्याकांड: 11 दिन बाद भी मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर में बीट वाचर बहादुर सिंह के हत्यारोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। घटना के 11 दिन बाद भी पुलिस हत्यारोपियों का सुराग तक नहीं लगा सकी। जिसको लेकर ग्रामीणों में बेहद रोष है।
विज्ञापन

21-22 जून को बरहैनी जंगल में खैर का पेड़ काटने की सूचना पर पहुंची जंगलात टीम पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। इसमें बीट वाचर बहादुर सिंह की मौत हो गई थी। जबकि वन कर्मी महेंद्र सिंह निवासी गांव थापकनंगला गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में कालाढूंगी थाने में लखविंदर सिंह लक्खी सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कालाढूंगी पुलिस एक तस्कर को पकड़कर जेल भेज चुकी है। जबकि नामजद मुख्य हत्यारोपी लखविंदर सिंह लक्खी पुलिस पकड़ में नहीं आया है। आरोपी के यूपी के लखीमपुरी खीरी और नेपाल में होने की संभावना जताई जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की पुलिस टीम गठित की गई लेकिन दोनों जिलों की पुलिस अब तक मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच पाई। ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आंदोलन का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें