फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़त के मुंशी को गोली मारी! हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बाइक सवार दो लोगों ने सरेशाम एक आढ़ती के मुंशी को कथित रूप से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। सूचना पर मंडी से पहुंचे मुंशियों ने घायल को रामनगर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस वारदात को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं पुलिस मुंशी को गोली लगने या दुघर्टना में चोट लगने की आशंका की जांच में जुटी है। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन


जसपुर के ग्राम आसपुर निवासी अजयपाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह कृषि उत्पादन मंडी समिति में कौशल्या ट्रेडर्स की आढ़त पर मुंशी है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे बाइक से वह घर लौट रहा था। चर्चा है कि कुंडा गांव में बाइक सवार दो युवकों ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से वह गिर पड़ा और धमाके की आवाज से अफरातफरी मच गई।
वहां मौजूद लोगों ने मामले की सूचना मंडी में आढ़ती रमन अरोरा को दी। सूचना पर मंडी से पहुंचे साथियों ने उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


कुंडा थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने अनाज मंडी और अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल से जानकारी ली। घायल ने बताया कि तेज धमाके के साथ पीठ में उसे कुछ लगने का अहसास हुआ और वह बाइक समेत गिर गया। उसकी पीठ में गोल निशान बना हुआ है, जबकि एक जगह लंबा घाव बना है। अजयपाल को गोली मारी गई है या उसे किसी वाहन की रगड़ से चोट लगी है। पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


पुरानी रंजिश में वारदात होने की चर्चा
काशीपुर। मुंशी अजय की कुछ लोगों से रंजिश होने की बात भी चर्चा में है। बताते हैं कि एक आर्किटेक्ट से मुंशी अजयपाल की हत्या कराने के लिए तीन लोगों से दो लाख रुपये की सुपारी तय की थी। इसके लिए शूटरों को 70 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे। शेष रकम वारदात के बाद देने की बात तय हुई थी। सुपारी के लिए आर्किटेक्ट ने डेढ़ लाख रुपये की रकम अपनी मां के खाते से निकाली थी। पांच नवंबर 2018 को पुलिस ने कलश मंडप के पास मुंशी की हत्या की योजना बना रहे दो शूटरों को दबोचा था। उनके बयान पर पुलिस ने आर्किटेक्ट को भी गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। ब्यूरो

सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि प्रथमदृष्टयता यह कह पाना मुश्किल है कि घायल अजय को चोट किन कारणों से लगी है। वह तेज धमाके के बीच कुछ लगने से चोट पहुंचने की बात कह रहा है। अभी डाक्टर भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे है। दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें